News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'आयरन मैन', 'थॉर' और 'कैप्टन अमेरिका' जैसी हस्तियों ने स्टेन ली को दी श्रद्धांजलि

ली के निधन पर क्रिस हेम्सवर्थ, रायन रेनॉल्ड्स और रॉबर्ट डाउनी जूनियर सहित कई हॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है.

Share:

लॉस एंजेलिस: मार्वल कॉमिक्स के प्रमुख रहे व कई सुपरहीरो किरदारों को गढ़ने वाले स्टेन ली का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन पर क्रिस हेम्सवर्थ, रायन रेनॉल्ड्स और रॉबर्ट डाउनी जूनियर सहित कई हॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है.

ली की बेटी के वकील कर्क श्नेक ने सीएनएन को बताया कि कॉमिक पुस्तक के दिग्गज को सोमवार सुबह लॉस एंजेलिस स्थित घर से सीडर के सिनाई मेडिकल सेंटर में ले जाया गया, जहां बाद में उनका निधन हो गया. श्नेक के अनुसार, मृत्यु का कारण अभी नहीं पता चला है.

28 दिसंबर, 1922 को स्टेनली लीबर के रूप में पैदा हुए ली ने 1939 में उस समय के टाइमली कॉमिक्स के साथ अपना करियर शुरू किया. इतने सालों में उन्होंने एक लेखक, संपादक और इलस्ट्रेटर के रूप में काम किया.

कॉमिक पुस्तक बिजनेस में तब डीसी (फिर नेशनल) कॉमिक्स, सुपरमैन, बैटमैन, वंडर वुमन और ग्रीन लैनटर्न के रचनाकारों का बोलबाला था. 1960 के दशक के शुरुआत में डीसी के जस्टिस लीग के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए ली से सुपरहीरो की एक टीम के साथ आने के लिए कहा गया.

ली सबसे पहले फैन्टास्टिक फोर लेकर आए जिसके बाद स्पाइडर-मैन, हल्क, आयरन मैन, थोर, द एक्स-मेन और डेयरडेविल भी आए.

ली के सम्मान में डिज्नी के चेयरमैन व सीईओ बॉब आइगर ने कहा, "स्टेन ली अपेन रचे किरदारों की तरह ही असाधारण थे. दुनियाभर के मार्वल प्रशंसकों के लिए अपने आप में एक सुपरहीरो. स्टेन के पास प्रेरित करने, मनोरंजन करने और जुड़ने की शक्ति थी."

फिल्म 'थॉर' के अभिनेता क्रिस हैम्सवर्थ ने ली की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त. अविश्वसनीय रोमांच के लिए धन्यवाद, आपकी कहानियों ने हम सभी का दिल जीत लिया. आपके सभी दोस्तों और परिवार को मेरा प्यार व समर्थन."

'एक्स-मेन' फ्रेंचाइजी में डेडपूल का किरदार निभाने वाले रायन रेनॉल्ड्स ने नवीनतम 'डेडपूल' फिल्म में ली के कैमियो की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले स्टेन. हर चीज के लिए धन्यवाद."

कैप्टन अमेरिका का किरदार निभाने वाले क्रिस इवांस ने लिखा, "कभी भी एक और स्टेन ली नहीं होंगे. दशकों से उन्होंने युवा और बुजुर्ग दोनों को साहस, भागने, आराम, आत्मविश्वास, प्रेरणा, ताकत, दोस्ती और खुशी के साथ प्रदान किया. उन्होंने प्यार और दयालुता को दर्शाया और कई लोगों की जिंदगी में एक अमिट छाप छोड़ गए."

मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीज ने कहा कि उनके करियर पर किसी ने भी उतना प्रभाव नहीं डाला जितना ली ने डाला. स्टेन ली एक असाधारण विरासत छोड़ गए हैं.

'आयरन मैन' का किरदार निभाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने इंस्टाग्राम पर ली के साथ की अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "यह सब आपको समर्पित. आपकी आत्मा को शांति मिंले स्टेन."

View this post on Instagram
 

I owe it all to you,,, Rest In Peace Stan... #MCU #Excelsior #legend #rip #stanlee #TeamStark

A post shared by Robert Downey Jr. (@robertdowneyjr) on

अभिनेता बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने ली को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें दयालु, उदार और हंसमुख शख्स बताया.

'गॉर्जियंस ऑफ द गैलेक्सी' के स्टार क्रिस प्रैट ने खुद को खुशकिस्मत बताया कि उन्हें स्टेन ली से मिलने का मौका मिला और उनकी रची दुनिया में उन्हें किरदार निभाने का मौका मिला.

अभिनेता टॉम हॉलैंड ने कहा कि मार्वल के जनक ली ने अविश्वसनीय रूप से ढेर सारे लोगों को अपनी रचनाओं से खुशी दी है. उनकी आत्मा को शांति मिले.

Published at : 13 Nov 2018 02:11 PM (IST) Tags: Avengers
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 बजे तक 299 पार हुआ कलेक्शन

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 बजे तक 299 पार हुआ कलेक्शन

‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग

‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल

'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल

'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल

'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

टॉप स्टोरीज

पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा

पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा

स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा

स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा

नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?